श्री सिद्धपीठ सेवा परिवार का मां चिंतपूर्णी के लिए 800 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना. श्री सिद्धपीठ सेवा परिवार की ओर से मां भगवती की भव्य चौकी और मंगलमय यात्रा के तहत श्री सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर से मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए करीब 800 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा का आयोजन पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। बुधवार सुबह 8 बजे 10 बसों और 40 कारों में सवार श्रद्धालु मंदिर परिसर से निकले। श्रदालुओं को रवाना करने के अवसर पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस दौरान परिसर में जयकारों की गूंज और भक्तिमय वातावरण बना रहा। शर्मा ने कहा कि मां भगवती की कृपा से यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होती है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को बल मिलता है। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए रवाना होना आस्था का प्रतीक है और ऐसी यात्राएं समाज को जोड़ने का कार्य भी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *