भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में मंगलवार को अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की हत्या कर दी है। वहीं, नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं। तस्वीरों में देखिए वारदात… मजदूर बनकर अपराधियों ने अंदर एंट्री ली बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे। इनमें से 3 चैंबर के अंदर दाखिल हुए थे। एक हाफ पैंट पहनकर अंदर घुसा था। बाकी 2 ने मजदूरों की तरह अपने चेहरे को गमछे से ढंका था। अपराधियों की हुलिया देखकर ही शायद गार्ड समझ नहीं पाया कि वो क्या करने जा रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला चश्मदीद बोला- ऑफिस में घुसते ही फायरिंग की प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… ——————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भागलपुर में चैंबर में घुसकर ऑफिसर को गोलियों से भूना:नगर परिषद में फायरिंग करते घुसे अपराधी, चेयरमैन बीजेपी नेता के सिर में भी गोली मारी भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में मंगलवार को अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेयरमैन बीजेपी के नेता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में ADM हैं। पूरी खबर पढ़िए