थाना परिसर में रविवार को विशेष चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाना था। यह कार्यक्रम पुलिस कप्तान अमित रंजन के निर्देश पर आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई परेड परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने किया। इसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीण चौकीदारों ने भाग लिया। परेड के बाद एक उच्च-स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश दिया। सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश बैठक में चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि वे गांव की हर संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाना को दें। उन्हें शराब तस्करी, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। चौकीदारों को बताया ‘पुलिस की आंख और कान’ अधिकारियों ने चौकीदारों को पुलिस की “आंख और कान” बताते हुए कहा कि मजबूत सूचना तंत्र से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। अधिकारियों ने सुनी समस्याएं इस मौके पर थानाध्यक्ष दीपक पटेल के साथ अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार और दरोगा भवानी कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने चौकीदारों की समस्याएं भी सुनीं ताकि सूचना संकलन में किसी तरह की बाधा न आए। अपराध नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और पुलिस की कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।