जिला मंडी पुलिस प्राकृतिक संसाधनों को लूटने वाले अवैध खनन माफिया के खिलाफ लगातार एक बेहद सख्त और व्यापक अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी विनोद कुमार के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत वर्ष 2026 में अवैध खनन में संलिप्त लोगों और इसमें इस्तेमाल होने वाले वाहनों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ मुहिम से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। अप्रैल महीने में हुई रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अप्रैल 2026 में जिला पुलिस ने अब तक की सर्वाधिक कार्रवाई की। अकेले अप्रैल महीने में ही 192 चालान काटे गए और करीब ₹47,000 की कंपाउंडिंग राशि वसूली गई। यह अभियान मई महीने में भी पूरी शिद्दत से जारी है, जिसके तहत 21 मई तक 97 चालान किए जा चुके हैं। भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इस सफल मुहिम की पुष्टि करते हुए साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” एसपी ने आम जनता से भी इस पर्यावरण विरोधी अपराध को रोकने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी नागरिक को अपने आसपास या नदियों-नालों में अवैध खनन की गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 5 महीनों की गई कार्रवाई मंडी जिला पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 21 मई 2026 तक पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। टिप्पर, ट्रैक्टर और जेसीबी सहित 500 से अधिक वाहन जब्त अवैध खनन स्थलों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध रूप से निकाला गया रेत और पत्थर जब्त किया है। इसके साथ ही खनन गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को भी बड़े पैमाने पर सीज किया गया है। कार्रवाई के आकड़े टिप्पर: 102 टैक्टर: 85 जेसीबी (JCB) मशीनें: 02 अन्य भारी वाहन: 13 अन्य छोटे/मझोले वाहन: 305