मनुष्य को सांसारिक मोह-माया त्याग कर ईश्वर भक्ति में लीन होना चाहिए: महाराज

भास्कर न्यूज | अमृतसर जज नगर गली नंबर 8 नजदीक जौड़ा फाटक बटाला रोड में साहिल अग्रवाल और अश्विनी अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया। कथा के दूसरे दिन नंदगांव से पधारे कथा वाचक बृजभूषण तिवारी महाराज ने अपने प्रवचनों में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी दौरान विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। महाराज जी ने कथा के दौरान नारद-व्यास संवाद, राजा परीक्षित को मिले श्राप, शुक्रदेव जी के आगमन तथा भगवान के विराट स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया का त्याग करके ईश्वर भक्ति में लीन होना चाहिए। कथा व्यास द्वारा विधायक डॉ. कुंवर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अश्विनी अग्रवाल, राकेश महाजन बलविंदर कुमार, राहुल, पं. राम, ब्रह्मदेव, अमित कपूर, सुरजीत सिंह, शिवम अग्रवाल, अभी अग्रवाल, अनिल कुमार पप्पू, अजय गोइंका, पं. अनिल शर्मा, राजिंदर कुमार समेत कई भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *