अमृतसर| ऋषि विहार रेजिडेंशियल कॉलोनी के सहयोग से हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट की ओर से ऋषि विहार, गली नंबर 3, मजीठा रोड में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा के अनुसार शिविर का उद्देश्य छाती व सांस से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉक्टर राजबीर सिंह खांसी, बलगम, सांस फूलना और टीबी जैसी शिकायतों वाले मरीजों की जांच करेंगे। प्रेस सचिव मनोज जैन के मुताबिक मरीजों की बीपी, शुगर, थायराइड तथा फेफड़ों की जांच, स्पिरोमेट्री सहित, बिना शुल्क की जाएगी। आवश्यकतानुसार दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।