‘महिला रोजगार योजना की दूसरी किश्त इसी महीने जारी होगी’:मंत्री श्रवण कुमार ने किया ऐलान, 5 किस्तों में मिलेंगे 2.10 लाख रुपए

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां महिलाओं के लिए इस तरह की रोजगार योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि, महिलाओं को ठगा नहीं गया है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। कई महिलाओं ने इससे रोजगार भी शुरू कर दिया है। इसी महीने मिलेगी अगली किस्त मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि, ‘महिलाओं को 2 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि देने की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी महीने अगली राशि जारी कर दी जाएगी।’ 5 किस्तों में मिलेंगे 2.10 लाख रुपए मंत्री ने योजना की राशि वितरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘महिलाओं को कुल 2 लाख 10 हजार रुपए पांच किस्तों में दिए जाएंगे। पहले किश्त ₹10000 का गया दूसरा किस्त ₹20000 का जाएगा। तीसरा किश्त 40 हजार रुपए का जाएगा। चौथा किसके 60000 का और पांचवा किस्त ₹80000 हजार रुपए का जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राशि जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *