मांझा आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग कैंप:बैंक कर्मियों को कटे-फटे नोट बदलने की जानकारी दी गई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पटना ने आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत, गोपालगंज जिले के मांझा स्थित आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में बैंक कर्मियों को कटे-फटे और गंदे नोट बदलने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी मांझा के व्यवस्थापक अख्तर अहमद ने बताया, इस प्रशिक्षण के बाद ये प्रशिक्षित बैंककर्मी आम जनता से कटे-फटे या गंदे नोटों का विनिमय कर सकेंगे। इस कदम से अब लोगों को ऐसे नोट बदलने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम नागरिक अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आसानी से अपने कटे-फटे और गंदे नोट जमा कर बदलवा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *