सीवान में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:ऑर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर हुआ था विवाद

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 20 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना 8 मई की रात ग्राम नगई में रिष्णु शाह की बेटी के विवाह समारोह के दौरान हुई थी। लक्ष्मीपुर, रघुनाथपुर से आए बरातियों और कुछ असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चाकूबाजी भी की गई। इस दौरान रघुनाथपुर निवासी मनीष कुमार (पिता ओमप्रकाश साह) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद नामजद अभियुक्त सुमित कुमार (पिता दुउपनाथ यादव, ग्राम नगई) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चैनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह विवाद ऑर्केस्ट्रा में गाना बजाने की फरमाइश को लेकर शुरू हुआ था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *