गर्लफ्रेंड ने बार-बार आत्महत्या का दबाव बनाया, ‘गोलियां खाकर मर जा’ जैसे मैसेज भेजे, जिसके बाद बेटे ने सुसाइड किया। हमारे पास 10 हजार से ज्यादा प्राइवेट वीडियो व फोटो हैं ये कहना है लुधियाना में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले युवक (21) की मां का। उन्होंने कहा कि लड़की बेटे को अपने घर बुलाती थी और उसके साथ फिजिकल हुई। मोबाइल में लड़की के घर के बेडरूम का वीडियो है, जिसमें दोनों न्यूड हैं और मस्ती कर रहे हैं। यही नहीं गर्लफ्रेंड बाथरूम में नहाते हुए चैट करती थी। मां ने दावा किया कि बेटे के मोबाइल में लड़की के 10 हजार से ज्यादा फोटो व वीडियो है। यही नहीं मोबाइल में दोनों के बीच की करीब दो ढाई साल की चैटिंग भी पड़ी है। दोनों इंस्टाग्राम और स्नैपचेट पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करते थे। युवक की मां ने कहा कि उसकी कॉपियों में दो कॉपियां निकलीं, जिस पर उसने रोज की गतिविधियां लिखी थीं। उस पर लड़की ने भी लिखा है। दोनों स्कूल से बंक मारकर घूमते थे और उसके वीडियो भी मोबाइल में मौजूद थे। लड़की बार-बार बेटे पर शादी करने व भागने का दबाव डाल रही थी। सुसाइड से पहले भी बेटा दो बार सुसाइड अटैंप्ट कर चुका था। जिस दिन उसने सुसाइड किया उससे एक दिन पहले की वीडियो भी है, जिसमें वह बहुत सी गोलियां एक साथ खाते हुए दिख रहा है और आखिर में कहता है कि अब खुश है।…लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, गर्लफ्रेंड ने क्या मैसेज भेजे, मोबाइल में कौन-कौन से वीडियो मिले…पढ़ें पूरी रिपोर्ट बॉयफ्रेंड के मोबाइल में क्या-क्या है, मां की जुबानी… कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी, जानिए … पंखे की फोटो खींचकर लिखा लास्ट ऑप्शन
निखिल की मां गीता ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को निखिल अपने नए घर में मिस्त्रियों के साथ था। वो रात को वहीं पर रूक गया। रात को उसने 10-12 नीली गोलियां एक साथ खा लीं। गोलियां खाते हुए का वीडियो बनाकर लड़की के साथ शेयर किया और उसे कहा कि अब खुश। अगले दिन सुबह जब वो घर नहीं आया तो वो उसे देखने आई। वो बेहोशी की हालत में था और उसके हाथ पैर ठंडे थे। डॉक्टर के पास ले गए टेस्ट करवाए। घर ले गए उसके बाद उसने परोंठे खाए। सभी इधर-उधर गए तो उसने पंखे की फोटो खींचकर लास्ट ऑप्शन लिखकर लड़की को भेज दिया। उसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। दरअसल सुबह उसके मोबाइल पर लड़की ने मैसेज किया था कि दवाई खाने के बाद भी जिंदा है। युवक की मां छह महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बेटा बचाओ एनजीओ के संपर्क में आने पर युवक की मां ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। जब जाकर बेटी की मौत के 6 महीने बाद लड़की पर केस दर्ज हुआ है। ************* ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड पर FIR: युवक ने लिखा था- तू कहती थी मर जा, तेरी इच्छा पूरी कर रहा हूं लुधियाना में प्रेम संबंधों के चलते युवक (21) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया। युवक की मां छह महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर)