‘मैं शराबी-मेरा प्यो शराबी’ पर युवक का हुड़दंग:लुधियाना में बीच सड़क नशा कर किया डांस; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल

लुधियाना में ट्रैफिक नियमों और कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। स्वैग दिखाने के चक्कर में इस युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर न सिर्फ बीयर पी, बल्कि लाउड म्यूजिक पर जमकर डांस भी किया। हद तो यह है कि पुलिस और कानून का खौफ बेअसर होने का सबूत देते हुए इस युवक ने खुद ही यह वीडियो अपनी सोशल मीडिया आईडी पर गर्व से पोस्ट भी किया है। गली के मोड़ पर अर्टिगा की ड्रिफ्ट यह वीडियो शहर के एक रिहायशी इलाके का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गली-मोहल्ले की शांति चीरते हुए एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा पूरे टशन में आती है। गाड़ी के शीशे पूरी तरह (100%) काले (Black Tint) हैं, जिनके आरपार कुछ नजर नहीं आता। गाड़ी जैसे ही गली के मोड़ पर पहुंचती है ड्राइवर तेज़ी से ड्रिफ्ट मारते हुए ब्रेक लगाता है।

इसके तुरंत बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलता है और लाल टी-शर्ट डार्क जैकेट और खाकी पैंट पहने एक युवक पूरे स्वैग में बाहर निकलता है। हैरानी की बात यह है कि उसके हाथ में बीयर की बोतल होती है और वह बेखौफ होकर सड़क पर आ जाता है। मैं शराबी गाने पर बीच सड़क बनाया डांस फ्लोर गाड़ी के अंदर से फुल वॉल्यूम में पंजाबी गाना बज रहा होता है मैं शराबी, मेरा प्यो शराब युवक गाड़ी से बाहर कदम रखते ही जोश में झूमने लगता है। वह सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर पहले तो बीयर की बोतल से शराब सड़क पर उड़ेलता है और फिर उसी बोतल को मुंह से लगाकर उछल-उछल कर पीने लगता है। वीडियो रिकॉर्ड करवाने के बाद युवक कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता है जो साफ दिखाता है कि उसे किसी कार्रवाई का कोई डर नहीं है। रील के लिए कानून की उड़ाईं 3 बड़ी धज्जियां आजकल के युवा रील बनाने और सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं यह वीडियो इसका पुख्ता सबूत है। इस पूरी घटना में मुख्य रूप से 3 बड़े नियम तोड़े गए हैं काले शीशे : गाड़ी पर 100% ब्लैक फिल्म लगी है, जो सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों का सीधा उल्लंघन है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना: रिहायशी इलाके और बीच सड़क पर सरेआम बीयर की बोतल लहराना और शराब पीना कानूनी रूप से गंभीर जुर्म है। पब्लिक न्यूसेंस: आम रिहायशी इलाके में इस तरह की हरकतें करना, तेज़ आवाज़ में लाउड म्यूज़िक बजाना और लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना सीधे तौर पर पब्लिक न्यूसेंस के दायरे में आता है। अब पुलिस के एक्शन का इंतजार जिस तरह से लुधियाना के ही इस युवक ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर यह हुड़दंग भरा वीडियो शेयर किया है,उसने ट्रैफिक और लोकल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस PB-10 नंबर वाली सफेद अर्टिगा को ट्रेस कर, सड़क पर दहशत और हुड़दंग मचाने वाले इस शख्स की पहचान कर क्या सख्त एक्शन लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *