मोतिहारी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रविवार देर रात पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देखें, मौके से आई तस्वीर… एसडीपीओ बोले-सूचना के आधार पर छापेमारी एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान शुरुआती दो घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी तीन आरोपियों को देर रात तक चली कार्रवाई में दबोच लिया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है।