मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौत:फोन में हुआ धमाका; पंजाब का रहने वाला, सिरसा में किराए पर रहता था

सिरसा जिले के डबवाली के महाराणा प्रताप नगर में वीरवार को मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान मंगा उर्फ सुखपाल सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार्ज लगाते समय मोबाइल ब्लास्ट हो गया। पास खड़ा सुखपाल करंट और धमाके से दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुखपाल मुक्तसर साहिब (पंजाब) के गगड़ गांव का निवासी था। वह पिछले करीब एक वर्ष से डबवाली में किराए के मकान में अकेला रह रहा था और राज मिस्त्री का काम करता था। उसका भाई मेला सिंह भी डबवाली में ही एक अन्य मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। जन सेवा एकता ट्रस्ट के ड्राइवर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मकान मालिक को दी, जिसने सुखपाल सिंह के भाई को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने जब मकान में जाकर देखा, तो सुखपाल सिंह की मौत बिजली के उपकरण में चार्जर लगाते समय हुई प्रतीत हुई। शव मोर्चरी में रखवाया जन सेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस के माध्यम से मृतक सुखपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस कर्मचारी सुखदेव सिंह ने घटना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां जुटाई हैं। 10 साल पहले हुआ था तलाक बताया जा रहा है कि मृतक का करीब 10 वर्ष पहले तलाक हो गया था। वह दो भाई थे। शुक्रवार को मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *