मोहाली में बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता को घर से बाहर बुलाया और अस्पताल पहुंचने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को वहां बुला लिया। इसके बाद दोनों ने बातों में उलझाकर कार में बैठाया और मोरिंडा नहर के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां धारदार ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया। जब मां मायके से घर पर आई और पति घर पर नहीं मिला, तो उसने पुलिस को शिकायत दी और बेटी पर शक जताया, इसके बाद पुलिस ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो हत्या की बात कबूल कर ली है। पेट दर्द के बहाने से पिता को बुलाया पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना 1 मई की रात की है। नाबालिग बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता को घर से बाहर बुलाया और अस्पताल पहुंचने के बाद अपने प्रेमी को वहां बुला लिया। इसके बाद दोनों ने गुरसेवक सिंह को बातों में उलझाकर कार में बैठाया और मोरिंडा नहर के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां धारदार ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक विकास शाह को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। नहर में शव की तलाश लगातार जारी है।
बेटी ने दी थी परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी आरोप है कि बेटी ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। मां कई दिनों से भाई के घर गई हुई थी। 2 मई को वापस लौटी तो घर पर पति नहीं मिले। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। संदेह होने पर पुलिस में शिकायत दी गई। जिसमें मां ने बताया कि बेटी प्रेम विवाह के विरोध के चलते उन्हें मारने की धमकियां दे रही थी। पुलिस ने बेटी और प्रेमी विकास शाह को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि यह घटना 1 मई की रात की है। नाबालिग बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता गुरसेवक सिंह को घर से बाहर ले गई। अस्पताल पहुंचने के बाद उसने अपने प्रेमी को बुलाया। इसके बाद दोनों ने गुरसेवक सिंह को बातों में उलझाकर कार में बैठाया और मोरिंडा नहर के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। गला रेतकर मारा वहां धारदार ब्लेड से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंक दिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी युवक पुलिस रिमांड पर है। एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। नहर में शव की तलाश लगातार जारी है।