मोहाली में नशा तस्करी के केस में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। जैसे ही पुलिस आरोपी को पकड़कर कार में बैठाने लगी, तो मौके पर मौजूद उसके साथी भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। SI के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे वे घायल हो गए और वर्दी फट गई। इसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार के पास SI को घेर कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में क्या दिख रहा पुलिस पर हमले से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा कि कुछ लोग पुलिस को घेरे हुए हैं। पुलिस आरोपी को कार के अंदर बैठा रही है, इसी बीच उसके साथी विरोध करते हुए पुलिस से हाथापाई करने लगते हैं। इस बीच एक युवक हाथ में डंडा लिए भी दिखता है। हमलावर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन पुलिस उसे कार के अंदर कर देती है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में आरोपियों की सूचना मिलने के बाद हरलालपुर भुखड़ी रोड पर पुलिस की दो टीमें तैनात की गई थी। जब पुलिस अधिकारी एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो बाकी आरोपियों ने हाथापाई की। पुलिस द्वारा इस केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ************** ये खबर भी पढ़ें: संगरूर में ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या: भाभी पर भी हमले की कोशिश, पेड़-पैसों को लेकर हुआ विवाद संगरूर में धनौला के पास गांव बडबर में वीरवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात कथित तौर पर पैसों और खेत में खड़ी टाहली (पेड़) को लेकर चल रहे विवाद का परिणाम है। (पढ़ें पूरी खबर)