यमुनानगर में लक्ष्य यादव सुसाइड केस में खुलासा:घर से भागकर आया; छोटे भाई को भेजी लोकेशन; ट्रेन के नीचे दिया सिर

यमुनानगर में सोमवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य यादव का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्य सोमवार की सुबह यूपी के सहारनपुर स्थित अपने घर पर किसी को बिना कुछ बताए भाग आया था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुसाइड से पहले लक्ष्य ने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर अपनी आखिरी लोकेशन भेजी थी और बताया था कि वह इसी जगह मौजूद है, उसे यहीं से आकर ले जाना। इसके कुछ समय बाद उसने ट्रेन के आगे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। लोकेशन ट्रेस करते हुए ही उसके परिजन यमुनानगर पहुंचे। पढ़ाई के डिप्रेशन में उठाया कदम जीआरपी थाना से मामले में जांच अधिकारी एसआई बोधराज के अनुसार, परिजनों ने बताया कि लक्ष्य करीब 15 दिन पहले भी घर से बिना बताए चला गया था, जिसे बाद में दिल्ली से ढूंढकर वापस लाया गया था। लक्ष्य के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता मुकेश कुमार ड्राइविंग का काम करते हैं, मां गृहिणी हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। परिवार के मुताबिक लक्ष्य 12वीं पास करने के बाद इन दिनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहता था। खासतौर पर अंग्रेजी विषय में कमजोरी के कारण वह परेशान रहता था। भाई को लोकेशन भेज फोन किया बंद इससे पहले वह करीब 15 दिन पहले घर पर किसी को बगैर कुछ बताए दिल्ली पहुंच गया था, जिससे ट्रेस करके परिजन वापिस घर लेकर आए थे, लेकिन वह फिर भी स्ट्रेस में रहता था। इसके बाद सोमवार की सुबह वह घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों को लगा कि शायद वह आस पड़ोस में गया होगा। शाम को करीब छह बजे लक्ष्य ने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर अपनी करंट लोकेशन भेजकर लिखा कि वह यहां पर मौजूद है, उसे यहीं से आकर ले जाना। इसके बाद लक्ष्य ने अपना मोबाइल फोन स्विच और कर लिया और ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि पढ़ाई के तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। ट्रेन के नीचे आने से दो हिस्सों में कटा सोमवार देर शाम हमीदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी। लोको पायलट के अनुसार युवक ट्रैक के पास खड़ा था। ट्रेन के नजदीक आने पर ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और अपना सिर पहियों के नीचे रख दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान लक्ष्य यादव पुत्र मुकेश कुमार निवासी गगाल्हेरी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *