यमुनानगर में स्टेशन के बाहर मिला व्यक्ति का शव:लोगों ने नाले में पड़ा देख बुलाई पुलिस; नहीं हुई शिनाख्त

यमुनानगर जिले के जगाधरी में रेलवे स्टेशन के बाहर नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक ने काले रंग की कमीज और जींस की पैंट पहन रखी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दाहिने हाथ पर ओम बना हुआ मामले के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि स्टेशन के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह एएसआई बलजीत के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जिला पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी के अनुसार शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ओम’ का निशान बना हुआ है और उसने हाथ में कड़ा पहन रखा है। देखने में उसकी उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। शिनाख्त के प्रयास कर रही पुलिस फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *