महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक क्रेशर संचालक ने अपनी गाड़ी में सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने पांच मिनट 40 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें उसने एक बाऊजी को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया है। वहीं यह भी कहा कि उसने मोटे ब्याज में पैसे लिए थे। जिनसे वह परेशान था। मृतक राजस्थान के सीएम भजनलाल का दूर का रिश्तेदार है। मूलरूप से राजस्थान के सीकर शहर का रहने वाला हरीश शर्मा नारनौल के सेक्टर एक में कई वर्षों से रह रहा था। उसकी क्रेशर के कारोबार में कई लोगों से पार्टनशिप थी। ये क्रेशर राजस्थान के नीमकाथाना जिले के गौरीर दूधवा में भी लगे हुए थे। वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा हरीश शर्मा ने बीते कल राजस्थान हरियाणा के बॉर्डर पर गांव काठूवास के नजदीक अपनी गाड़ी में सल्फास की गोलियां खा ली। जिससे वह बेहोश हो गया। आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक वीडियो बनाई। वीडियो बनाकर हरीश ने वह अपने बेटे-पत्नी व अन्य जानकारों को सेंड कर दी। जब परिजनों ने वीडियो देखी, तो उससे बातचीत कर बताई गई जगह पर पहुंचे। जहां से वे उसको यहां के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए जयपुर ले गए परिजन उसको राजस्थान के जयपुर में इलाज के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान जयपुर से करीब 50 किलोमीटर पहले उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। इस पर वे उसको एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में लेकर चले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सीकर में होगा अंतिम संस्कार इसके बाद परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान के सीकर ले गए। वहीं इस घटना के बाद पूरे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।