यूथ कांग्रेस का मंडी में किसान न्याय सत्याग्रह:यूएस ट्रेड डील का विरोध, बोले- ‘प्रधानमंत्री माई-बाप नहीं, सिर्फ 5 साल के प्रतिनिधि हैं’

मंडी के ऐतिहासिक सेरी चानणी में यूथ कांग्रेस का ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा तथा प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। शेष नारायण ओझा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह देश नागरिकों का है, और देश के प्रधानमंत्री माई-बाप नहीं, बल्कि केवल पांच साल के लिए चुने गए प्रतिनिधि हैं।” उन्होंने हाल ही में हुई ट्रेड डील को आम लोगों की समझ से बाहर बताया, जिसका सीधा असर देश के किसानों और बागवानों पर पड़ने की आशंका जताई। डील से किसानों को भारी नुकसान ओझा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसान पूरी तरह मौसम और प्रकृति पर निर्भर हैं। ऐसे में विदेशी सेब और अन्य कृषि उत्पादों के आयात से स्थानीय किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे फैसले वापस नहीं लिए गए, तो युवा कांग्रेस देशभर में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन तेज करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर कई राज्यों में पहले ही प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *