नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा और महिलाओं द्वारा अपने घरों से मीटर उखाड़ने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर योगी द्वारा मई दिवस पर श्रमिकों के लिए 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा के ऐलान से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- आगरा में स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंका; महिलाएं सिर पर मीटर लेकर बिजली ऑफिस पहुंचीं आगरा में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर से 20 किमी दूर अकोला कस्बे में महिलाओं और पुरुषों ने 500 घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। सिर पर मीटर रखकर गांव के बिजली ऑफिस पहुंचे और वहां मीटर फेंक दिए। कई लोग मीटर बोरे में भरकर भी पहुंचे थे। इसके बाद वे धरने पर वहीं बैठ गए और जमकर नारेबाजी करते रहे। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी में श्रमिकों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा; योगी बोले- अब राशन पर डकैती नहीं होती यूपी में 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सीएम योगी ने लखनऊ में मजदूर दिवस पर इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा- हमने बचपन में देखा है कि लोग काम कराते थे लेकिन पैसे नहीं देते थे। गरीबों का राशन हड़प लेते थे। अब गरीबों के हक पर डकैती डालने वाले हवालात में हैं। उन्होंने 5 श्रमिकों को टूलकिट- हेलमेट, बैग, टैब देकर सम्मानित किया। पूरी खबर पढ़ें 3- शाहजहांपुर में शादी के 5वें दिन पत्नी को दी मुखाग्नि, दुल्हन के जोड़े में अंतिम संस्कार शाहजहांपुर में शादी के 5वें दिन सड़क हादसे की शिकार पत्नी को मुखाग्नि देकर पति फफक पड़ा। दुल्हन के शव का श्रृंगार करते हुए पति को देखकर मौजूद लोगों की आंखें छलक उठीं। पगफेरे के बाद गुरुवार को विदाई कराकर ससुराल आते वक्त टैंकर ने कार को ठोकर मार दी थी। दुल्हन, ननद, बुआ और देवर की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह चारों का अंतिम संस्कार हुआ। पूरी खबर पढ़ें 4- मंत्री राजभर ने पूछा- अखिलेश जी, गैर-यादव ओबीसी का हक कब मिलेगा?, हम दरी नहीं बिछाएंगे मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। फेसबुक पर पोस्ट कर पूछा- गैर यादव ओबीसी समाज को उनका हक कब मिलेगा? आरोप लगाया कि ओबीसी समाज को आपसी संघर्ष में उलझाकर उनका इस्तेमाल केवल राजनैतिक लाभ के लिए कर रहे हैं। लिखा- इतिहास में तुम्हारा कहीं कोई नाम नहीं मिलता। किसी विदेशी से संघर्ष नहीं किया। हमें मूर्ख बनाते हो। पूरी खबर पढ़ें 5- मुरादाबाद में छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। उसने 29 अप्रैल को महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसे छोड़कर भाग गया था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- अखिलेश का योगी पर पलटवार, बोले- असली गिरगिट का काम तो भाजपा कर रही है अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा- असली गिरगिट का काम तो भाजपा कर रही है। उनकी भाषा गिरगिटी है। उनकी साजिश हार गई तो विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए। नारी वंदन को केवल नारा बनाना चाहते हैं। आप खुद जानते हैं कि महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं। वे कभी आरक्षण नहीं देंगे। दरअसल, योगी ने कहा था- सपा को देख गिरगिट भी शरमा जाए। पूरी खबर पढ़ें 7- सोनभद्र में शादी के 5 दिन बाद युवती का शव मिला, पिता बोले- बॉयफ्रेंड ने रेप-हत्या की सोनभद्र में शादी के महज 5 दिन बाद अर्धनग्न अवस्था में युवती पेड़ से लटकी मिली। शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। जबड़ा टूटा हुआ था। गले और पेट से खून निकल रहा था। चोट के गहरे निशान थे। युवती के पिता ने बॉयफ्रेंड पर रेप और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया- एक दिन पहले ही युवती अपने पति के साथ मायके आई थी। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में 8 जिलों में बारिश, भीगी फसल देखकर किसान की तबीयत बिगड़ी यूपी में तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। हमीरपुर में अपनी फसल देखकर किसान की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, खेत में 200 क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया था। फतेहपुर में सरकारी खरीद केंद्र पर बारिश से 700 क्विंटल गेहूं भीग गया। आंधी-बारिश की वजह से 36 घंटे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 9- शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने सुसाइड किया, बहन की शादी में गई थी महिला आगरा के रहने वाले युवक ने राजस्थान के भरतपुर में पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पत्नी की हालत गंभीर है, जबकि पति की मौत हो गई। महिला अपनी बहन की शादी में मायके गई थी। शुक्रवार दोपहर में लग्न कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई। फिर दोनों कमरे में चले गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 10- जनता ने 62 विधायकों को व्यवहार के कारण नापसंद किया; 281 को विकास के मुद्दे पर नकारा यूपी के 62 विधायक ऐसे हैं जिनको जनता नहीं चाहती कि दूसरी बार टिकट मिले। भास्कर सर्वे में यह सामने आया है। जनता को 4 मंत्रियों का भी व्यवहार ठीक नहीं लगा। लोगों ने विकास के मुद्दे पर सबसे अधिक विधायकों को पसंद-नापसंद किया है। 281 को लोगों ने विकास कार्य नहीं कराने पर नापसंद किया। 41 महिला विधायक भी विकास नहीं कराने पर जनता के निशाने पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ में पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदा कारोबारी; बोला- सबकुछ हार गया लखनऊ में 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह IPL मैच में सट्टा लगाता था। गुरुवार को आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच में लाखों रुपए हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया। रोते हुए बोला- बहुत कुछ हार गया हूं। पत्नी ने समझाया लेकिन मैच के दौरान ही अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गया। पास में सुसाइड नोट भी मिला है। पूरी खबर पढ़ें 12- हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका रद्द की; BJP-RSS के खिलाफ बयान पर FIR की मांग थी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बयान पर FIR दर्ज कराने के लिए याचिका दाखिल की गई थी। 9 अप्रैल को जस्टिस विक्रम डी. चौहान की सिंगल बेंच सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। याचिका सिमरन गुप्ता ने दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें 13- गोंडा में पूर्व विधायक के बेटे की गैस एजेंसी पर दबंगई, कुर्सी-फैन से की पिटाई गोंडा में पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भईया के बेटे कमलेन मोहन ने गैस एजेंसी पर जमकर बवाल काटा। अपने 5-6 साथियों के साथ पहुंचे नेता पुत्र ने एजेंसी मालिक की पिटाई कर दी। समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सी, पंखे और घूसों से मारा, तोड़फोड़ की। कमलेन ने एजेंसी मालिक को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद वे एजेंसी पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- युवती बोली- मेरी शादी कराओ; परिजन के खिलाफ FIR की तहरीर प्रयागराज में एक युवती ने शादी नहीं कराने पर माता-पिता, भाई-भाभी के खिलाफ एफआईआर की तहरीर दी है। युवती ने वीडियो बनाकर शादी की गुहार लगाई है। कहा- मैं 41 साल की हो गई और मैं शादी करना चाहती हूं लेकिन मेरे घर वाले शादी नहीं कर रहे हैं। कहीं से रिश्ता आता है तो मेरा भाई और भाभी इनकार कर देते हैं। मेरी शादी किसी अच्छे लड़के से करा दी जाए। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम… 15- तेज बारिश के आसार 2 मई को पूर्वी यूपी में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…