यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में वेस्ट यूपी को मिला स्थान:मेरठ से सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन, स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में वेस्ट यूपी को अहम स्थान मिल सकता है। मेरठ से राज्यमंत्री डॉ. मेरठ से सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ है। वह स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए हैं। सोमेंद्र तोमर सुबह से लखनऊ पहुंच गए थे। वेस्ट यूपी में गुर्जर वोटों को साधने के लिए सोमेंद्र का प्रमोशन हुआ है। सोमेंद्र के समर्थकों, प्रशसंकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दरअसल गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए हाल ही में सपा ने भी दादरी में सम्मेलन किया गया। प्रतिमा, राजनीति व सम्राट मिहिर भोज संबंधित विवाद के बहाने सपा ने गुर्जर समाज को भाजपा से दूर करने की भी रणनीति बनाई थी। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में डा. सोमेंद्र तोमर को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। छात्रसंघ राजनीती से मंत्री तक का सफर डा. सोमेंद्र तोमर ने अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत चौधरी चरण सिंह विवि की छात्र राजनीति से की थी। इसके बाद वह मेरठ दक्षिण सीट से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे जहां उनको पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया । डा.सोमेंद्र पहले ऐसे छात्र नेता हैं जो छात्रसंघ से निकलकर मुख्य धारा की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से इससे पहले डॉ. शिवाकांत ओझा बसपा सरकार कैबिनेट में मंत्री बने थे, लेकिन वे ना तो कैंपस की छात्र राजनीति में सक्रिय थे और न ही मेरठ के रहने वाले। डा.सोमेंद्र शुरूवात में 1998-2004 तक ABVP से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। इसमें वह 1998 में एबीवीपी के विवि मंत्री और 2004 में एबीवीपी पैनल से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। 2004 में पहली बार वह भाजयुमो के प्रदेश संयोजक रहे। इसके बाद लगभग आठ साल तक पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में मेहनत करने के बाद उनको पार्टी ने 2012 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया, लेकिन फिर बदल दिया गया। 2017 में उन्हें टिकट मिला और बड़ी जीत दर्ज की थी। 2022 चुनाव में कड़े मुकाबले में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया। इसके बाद उनको पार्टी ने ऊर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी थी। और अब उनको कैबिनेट में जगह मिली है। मूल रूप से बागपत के खैली गाव के रहने वाले डॉ सोमेंद्र मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। सोमेंद्र की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। सोमेंद्र दो भाई, चार बहनें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *