यूपी में अगले 15 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क:महाराजगंज रहा सबसे गर्म, लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी. बारिश हुई

यूपी में अब एक सप्ताह बारिश नहीं होगी। जबकि बुधवार और गुरुवार को 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बहराइच में 6 मिमी., कानपुर में 5.4 मिमी. और लखनऊ में 4.5 मिमी. पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक सप्ताह में तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। महाराजगंज सबसे गर्म रहा। यहां 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर के नजीबाबाद में सबसे ठंडी रात रही। यहां 11.5°C तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। एक सप्ताह में तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में गर्मी और तेज धूप का असर फिर से महसूस होगा।
मौसम की तस्वीरें देखिए- किसानों को बड़ा नुकसान हुआ
बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को हर संभव मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *