यूपी में पलटेगा मौसम, 69 जिलों में बारिश का अलर्ट:नौतपा का असर गायब, बादल छाए, ठंडी हवा चल रहीं; बांदा में पारा 47.8°C

यूपी में नौतपा का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह से प्रदेशभर में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हैं। आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 24 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इधर, प्रदेशभर में भीषण गर्मी भी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। गुरुवार की बात करें तो बांदा 47.8°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में एक शख्स तेज धूप से बचने के लिए स्कूटी पर कवर लगाकर निकला। अयोध्या में चलते ऑटो में आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में सेहत का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में हीटवेव: ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान में 6–8°C तक की गिरावट आ सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *