रियल एस्टेट कारोबारी के घर-ठिकानों पर ED की रेड:बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त, पंचकूला का 160 करोड़ का FD घोटाला

पंचकूला में नगर निगम के करीब 150-160 करोड़ रुपए के FD घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने रियल एस्टेट कारोबारी सन्नी गर्ग के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि ईडी की टीम कोई कैश बरामद नहीं कर सकी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मामला नगर निगम के फंड्स के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरकारी धन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर संदिग्ध तरीके से डायवर्ट किया गया। यह घोटाला कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े लेन-देन के कारण भी चर्चा में है। क्या मिला छापेमारी में सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों ने कार्रवाई के दौरान बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, निवेश और FD रिकॉर्ड, डिजिटल डाटा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर अब मनी ट्रेल खंगाली जा रही है। जांच के दायरे में बैंकिंग सिस्टम की भूमिका भी आ गई है। आशंका है कि कुछ बैंक दस्तावेजों में हेराफेरी कर बड़ी रकम को गलत खातों में ट्रांसफर किया गया। एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि इस पूरे मामले में अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं थी। मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर फोकस प्रवर्तन निदेशालय इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू को लेकर खास तौर पर सक्रिय है। जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या शेल कंपनियों के जरिए सरकारी धन को घुमाकर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। आने वाले दिनों में और ठिकानों पर छापेमारी संभव है तथा संदिग्धों से पूछताछ तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *