रेलवे ट्रैक पर पत्नी …घर में पति-बेटे की मिली लाश:अयोध्या में शव के पास से मिला हथोड़ा, मोबाइल से शव की पहचान

अयोध्या में दंपति और उनके 22 दिन के बेटे की लाश मिली है। पत्नी की लाश रेलवे ट्रैक पर क्षत -विक्षत हालत में और पति- बेटे की लाश घर के अंदर से लहूलुहान हालत में पाई गई है।
घर के अंदर से हथोड़ा मिला है। अंदेशा है पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने पति की हथोड़ा से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद बेटे को गला दबाकर मार दिया। बाद में खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है। घटना गुरुवार रात रौनाही थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला राहगीर ने पुलिस को दी थी रेलवे ट्रैक पर लाश की सूचना शिवानंद रावत (25) करेरू गांव में पत्नी संजू (22) के साथ रहता था। उनका 22 दिन का एक बेटा था। पुलिस के अनुसार- गुरुवार रात रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रैक किनारे एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक महिला मृत हालत में पड़ी है। उसकी लाश क्षत-विक्षत हालत में है। सिम कार्ड से महिला की पहचान होने पर घर पहुंची पुलिस शव के पास मोबाइल मिला। सिम की जांच करने पर पता चला महिला करेरू गांव के रहने वाले शिवानंद रावत की पत्नी है। उसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर गेट नहीं खुला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर फर्श पर एक युवक और बच्चे की लाश पड़ी थी। पास में ही हथोड़ा पड़ा था। दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पड़ी थी पति और बच्चे की लाश सूचना मिलने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान शिवानंद रावत के रूप में की। उन्होंने बताया कि ये बच्चा शिवानंद रावत और संजू का है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटना स्थल से सैंपल लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान शिवानंद रावत के रूप में की। उन्होंने बताया कि ये बच्चा शिवानंद रावत और संजू का है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटना स्थल से सैंपल लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोली – जल्द लगाएंगे मौत के कारणों का पता थाना प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की मौत क्यों और कैसे हुई है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। अंदेशा है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *