रेवाड़ी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, राजस्थान का रहने वाला; वाहन समेत ड्राइवर फरार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शवगृह भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। मतृक की पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार राजस्थान मुंडावर के नांगल उदिया निवासी 58 वर्षीय मुकेश कुमार दिल्ली-जयपुर हाइवे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जयपुर से दिल्ली की तरफ जाते समय जब निखरी फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक गिरने से मुकेश कुमार को ट्रक ने कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों व आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी का सहारा पुलिस की नजर अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी पर लगी हुई है। पुलिस सीसीटीवी को खंगालकर आरोपी ट्रक ड्राइवर और गाड़ी की पहचान करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *