दोस्त की सिर पर ईंट मारकर हत्या:सिरसा में दोनों ने साथ शराब पी, झगड़ा होने पर घटना को दिया अंजाम

हरियाणा के सिरसा में इंटरलॉक फैक्ट्री में एक दोस्त की दूसरे दोस्त ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर वीरवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। जांच के लिए फोरंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी मामले में जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, ये घटना जिले के रोड़ी में हुई है और बुधवार रात्रि करीब 10.30 बजे से 11 बजे की है। मृतक देवेंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद जिले के गांव मम्मापुर का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से रोड़ी की इंटरलॉक फैक्ट्री में काम करता था। अपने दोस्त जानकार रवि सिंह के साथ फैक्ट्री में ही अपने कमरे पर था। उसी वक्त दोनों ने पहले साथ में शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। रवि ने पास में पड़ी इंटरलॉक ईंट उठाकर देवेंद्र के सिर पर मार दी। जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। देवेंद्र चारपाई पर लेटा ही रह गया। रवि घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। रोड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े फोटोज परिवार को दी सूचना रोड़ी थाना पुलिस की ओर से मृतक देवेंद्र के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। अभी पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। देवेंद्र का शव चारपाई पर अचेत अवस्था में पाया गया है। सूत्रों की मानें तो रवि भी पास में बैठा था। अभी उसका कोई पता नहीं चला है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे : थाना प्रभारी मामले में रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि देवेंद्र और रवि दोनों इंटरलॉक फैक्ट्री में काम करते थे और वहीं पर बने कमरे में रहते थे। दोनों का आपस में रात्रि को शराब पीने के झगड़ा हो गया और रवि ने देवेंद्र के सिर पर इंटरलॉक ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के पास रात करीब 3 बजे सूचना आई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची। अभी मामले में जांच जारी है। प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *