रोहतास में मंगलवार की रात एक युवक ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद उसे गांव के मंदिर में चढ़ा दिया। कुछ देर बाद युवक दर्द से तड़पने लगा। उसने अपने गले को भी धड़ से अलग करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कुछ लोग उसी समय पहुंच गए। उन्होंने युवक के हाथ से चाकू छीना और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। युवक के चचेरे भाई ने बताया, ‘पति-पत्नी के बीच अक्सर सेक्स को लेकर लड़ाई होती थी। भाई हमेशा अपनी पत्नी पर सेक्स के लिए दबाव बनाता था। उनकी पत्नी अक्सर इस बात को लेकर मना करती थी।’ घटना रोहतास के सासाराम में कुसडिहरा गांव की है। युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… सबसे पहले अस्पताल से आई 2 तस्वीरें… 4 साल पहले हुई थी शादी युवक के चचेरे भाई ने बताया, साल 2022 में इनकी शादी सासाराम की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद 2 साल से दंपती के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होते रहती थी। कई बार रात में भी उनके कमरे से चिल्लाने की आवाज आती थी। कुछ समय बाद हमें जानकारी मिली की भाई अपनी पत्नी पर सेक्स के लिए दवाब बनाता है। इसी वजह से अक्सर दोनों पति-पत्नी में लड़ाई होती है। ये बात इतनी गंभीर थी कि हमने भी कभी अपने भाई को समझाने की हिम्मत नहीं की। पति-पत्नी के बीच सेक्स को लेकर हुई लड़ाई मंगलवार की रात करीब 8 बजे दोनों साथ में खाना खाए फिर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात 9 बजे उनके कमरे से फिर से चिल्लाने की आवाज आई। हमलोग जब अपने कमरे से बाहर निकलकर देखे तो भाई घर का दरवाजा खोल कर बाहर जा चूका था। वहीं, भाभी अपने कमरे में रो रही थी। हमें लड़ाई की वजह पता था, इसलिए मैंने उनसे पूछने की हिम्मत नहीं की। हालांकि, इस घटना का हमें अंदाजा नहीं था कि भाई अपना प्राइवेट पार्ट काट लेगा। प्राइवेट-पार्ट काट भगवान को चढ़ाया करीब 10 बजे गांव में हंगामा हुआ कि एक युवक ने अपना प्राइवेट काट लिया है। हमलोग दौड़ते हुए मंदिर के पास पहुंचे वहां देखा भाई खून से लथपथ था। उसका प्राइवेट पार्ट भगवान के पास नीचे रखा हुआ था, वहीं उसके हाथ में खून से सने चाकू थे। गले पर भी जख्म के निशान थे। हमलोग भइया को वहां से उठाते हुए तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उनके जुबान से सिर्फ एक बात निकल रही थी कि मुझे नहीं जिना है। जिस चीज के कारण हम पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी आज मैंने उसे ही हटा दिया। अब हमलोगों के बीच कभी नहीं लड़ाई होगी। इतना बोलने के बाद वो बेहोश हो गए। घायल युवक को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक इलाज किया गया मंदिर में लोगों ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर में उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक फिलहाल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है जहां उसका ट्रीटमेंट जारी है। डॉक्टर बोले- परमानेंट फिजिकल डैमेज की आशंका डॉक्टरों ने बताया, युवक ने अपना गुप्तांग पूरी तरह काट दिया है। उसकी गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।