राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कंकड़बाग के प्राइवेट अस्पताल के ICU में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हो रहा है, लेकिन सांस लेने में लगातार परेशानी है। उनका ट्रीटमेंट PMCH के डॉक्टर आनंद कुमार कर रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, पशुपति कुमार पारस के लंग्स का संक्रमण बहुत बढ़ा हुआ है। इससे ऑक्सीजन लेवल में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 10 साल पहले चेस्ट के ऑपरेशन के बाद भी हुए थे बीमार पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी अस्पताल में रहकर लगातार उनकी देख भाल कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार हुआ है, लेकिन अब भी खतरा बना हुआ है। 10 साल पहले चेस्ट का ऑपरेशन हुआ था, उस समय भी लंग्स में ज्यादा संक्रमण हो गया था। लंबे समय से है सांस की समस्या जानकारी के मुताबिक, पशुपति पारस को सांस लेने की समस्या पुरानी है। पहले भी सांस लेने में परेशानी हुई थी तो ऑपरेशन करना पड़ा था। डॉक्टर की सलाह के बाद पिछले कई सालों से हर दिन स्टीम ले रहे हैं। पशुपति को पिछले कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन 13 अप्रैल की रात अचानक सांस लेने में ज्यादा तकलीफ शुरू हुई और चक्कर आने लगे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। चाचा-भतीजे की मुलाकात की 2 तस्वीरें… अब तक 2 बार चाचा से मिलने पहुंचे हैं चिराग पासवान चिराग पासवान को अपने चाचा के बीमार होने की सूचना मिली। इसके बाद वो 2 बार अस्पताल पहुंचे और चाचा की स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के बेड पर लेटे पशुपति पारस ने जैसे ही चिराग को देखा वो भावुक हो गए। उन्होंने अपने भतीजे को गले लगाया। चिराग ने कहा था- वे मेरे पिता की तरह हैं चिराग पासवान ने 14 अप्रैल को चाचा से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था, ‘पशुपति पारस उनके लिए पिता समान हैं। मैं यहां एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटे के तौर पर अपने अभिभावक का हाल जानने आया हूं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन परिवार में भले ही वैचारिक मतभेद रहे हों, सेहत और पारिवारिक रिश्तों के मामले में हम सब एक हैं। वे मेरे अभिभावक हैं और इस समय उनके साथ होना मेरा धर्म है।’ चिराग पासवान ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से भी चाचा की तबीयत को लेकर बात की। चिराग ने अपने X अकाउंट से चाचा से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कर उनके स्वस्थ होने की कामना की। 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी बता दें कि साल 2021 के बाद से लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी, जिसमें एक गुट की कमान पारस ने संभाली, जबकि चिराग पासवान ने अपनी अलग पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बनाई। राम विलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस के रिश्तों में खटास आ गई थी। चाचा और भतीजे का था पॉलिटिकल विवाद 28 नवंबर 2000 को रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी बनाई थी। 2020 में रामविलास का निधन हुआ। चिराग पासवान और पशुपति पारस पार्टी की कमान को लेकर आमने-सामने आ गए। 14 जून 2021 को लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) टूट गई। पारस गुट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग को सभी पदों से हटा दिया। पारस को नेता चुना। 7 जुलाई 2021 को पारस केंद्रीय मंत्री बन गए। चिराग केंद्र से लेकर राज्य की सत्ता से दरकिनार कर दिए गए। पिता रामविलास पासवान के नाम पर मिला बंगला भी उनसे खाली करा लिया गया। 2024 के लोस चुनाव में चिराग ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। केंद्र में चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बने और पारस NDA से अलग-थलग पड़ गए। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी था विवाद वहीं, साल 2025 में दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अलौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राजकुमारी देवी का आरोपा था कि ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। रामविलास पासवान की दो शादियां रामविलास पासवान ने 1960 में पहली शादी राजकुमारी देवी से की थी, लेकिन 1983 में उनसे तलाक लेने के बाद रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं, लेकिन उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी उनके बेहतर संबंध हैं। चिराग अक्सर अपने पैतृक गांव शहरबन्नी आते रहते हैं।