लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आते मायापुरी रोड इलाके में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। बीच रास्ते में खड़ी एक कार को साइड करने के लिए कहने पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल जा रहे युवक पर जानलेवा हमला पीड़ित मुख्तार ने बताया कि वह अपना एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल जा रहा था। जब वह मायापुरी रोड पर पहुंचा तो वहां रास्ते के बीचों-बीच एक बोलेरो कार खड़ी थी। मुख्तार ने बोलेरो ड्राइवर से गाड़ी थोड़ी आगे-पीछे करने को कहा ताकि वह वहां से निकल सके। इसी बात पर बोलेरो सवार उस पर हावी हो गए। देखते ही देखते 10-15 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मुख्तार पर टूट पड़ी। उसे बुरी तरह पीटा गया। जब मुख्तार को बचाने के लिए उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। परिवार की महिलाओं का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने के लिए टिब्बा थाने जा रही थीं, तो 5 लोगों ने उन्हें ऑटो से खींचकर बाहर निकाला और उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि बीच-बचाव के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित के पिता बोले- हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर गोलियां भी चलाईं घायल मुख्तार के पिता ने घटना का आंखों देखा हाल बयां करते हुए बताया कि विवाद की शुरुआत एक बोलेरो और दूसरी कार वाले के बीच हुई थी। उनका बेटा मुख्तार वहां से गुजर रहा था और उसने रुककर दोनों पक्षों को समझाने और लड़ाई शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक कार वाले ने फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आते ही उन लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पिता ने दावा किया है कि हमलावरों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग भी की। उनका कहना है कि इस घटना का एक वीडियो भी है जिसमें पिस्तौल नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। हमले में उनके बेटे के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया थाना टीबा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते कहा पुलिस के अनुसार एक गुट ने पीड़ित को बुरी तरह पीटने के बाद बंधक बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। फायरिंग की जाँच की जा रही है