लुधियाना में चुनावी रंजिश में सरपंच पर हमला:भाई पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, भतीजे पर दागी गोली; एक आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना थाना जमालपुर के अधीन आते गांव बुड्ढेवाल में चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते मौजूदा सरपंच और उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरपंच को जातिसूचक शब्द कहे। इसके साथ ही भतीजे पर गोली चलाई और भाई को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी फरार हैं। ग्राउंड में काम कराने के दौरान शुरू हुआ विवाद गांव बुड्ढेवाल के सरपंच इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह के साथ गांव के खेल मैदान में काम करवा रहे थे। इसी दौरान आरोपी बलवंत सिंह दो हथियारबंद बाउंसरों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने सरपंच के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जातिसूचक शब्द बोले। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। दुकान पर किया हमला, भतीजे पर चलाई गोली सरपंच के मुताबिक जब वह अपनी करियाना दुकान पर थे तब बलवंत सिंह अपनी मैग्नाइट गाड़ी में बाउंसरों के साथ दोबारा आया और ललकारा। उसने अपने भाई बलविंदर सिंह को भी मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने सरपंच के भतीजे लवप्रीत सिंह (28) को चौक में घेर लिया। बलविंदर सिंह ने जान से मारने की नीयत से लवप्रीत पर रिवॉल्वर से फायर कर दिया। सरपंच और उनके साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। भाई पर चढ़ाई गाड़ी, रिवॉल्वर मौके पर ही छूटी वारदात के दौरान आरोपी बलवंत सिंह ने सरपंच के भाई परमजीत सिंह (40) पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मारने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। हड़बड़ाहट में आरोपी बलविंदर सिंह की रिवॉल्वर मौके पर ही नीचे गिर गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई: एक गिरफ्तार, असलहा बरामद जमालपुर पुलिस ने सरपंच के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 32 बोर का रिवॉल्वर 4 जिंदा कारतूस और 1 खाली खोल कब्जे में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
पुलिस ने धारा 109, 126(2), 351(2), 3(5) BNS और 25/27 Arms Act के तहत आरोपी बलविंदर सिंह (गिरफ्तार), बलवंत सिंह और 02 अज्ञात बाउंसर पर केस दर्ज किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *