लुधियाना में ट्रेन के आगे आने से युवक की मौत:सुसाइड करने की आशंका, पहचान नहीं, मौके पर मिली बाइक, उम्र-30-35 साल

लुधियाना के जगराओं में फिरोजपुर से लुधियाना जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की उम्र 30-35 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रेलवे पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें गांव ढट्ट के पास एक युवक के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक ने ट्रेन के आगे युवक ने लगा दी छलांग पुलिस को घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल (नंबर PB-10-BP-9642) खड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर भी युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास पुलिस ने आसपास के गांवों में भी युवक की पहचान के लिए अनाउंसमेंट करवाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती, तो रेलवे पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *