लुधियाना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम:4 पिस्टल के साथ आरोपी अरेस्ट; गैंग का पता करने में जुटी पुलिस

लुधियाना के थाना सदर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी किस गैंग के साथ जुड़ा है इसकी अभी जांच की जा रही है। ढंडारी रोड पर साथियों का कर रहा था आरोपी इंतजार जानकारी के अनुसार एएसआई रोशन लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ 23 अप्रैल 2026 को इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव खेड़ी के श्मशानघाट, ढंडारी रोड के बाहर खड़ा होकर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तलाशी के दौरान मिले हथियार सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 पिस्टल .30 बोर और 1 पिस्टल 9 एमएम बरामद हुई, यानी कुल 4 अवैध हथियार बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रोबिन गांव हिमांयूपुर के रूप में हुई है। इस केस में पुलिस जल्द प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धारा 61 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था और उसके अन्य साथी कौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *