लुधियाना में राज्यसभा सांसद के घर AAP का हल्ला बोल:ट्राइडेंट दफ्तर का घेराव करेंगे, BJP में शामिल होने का विरोध; रूट डायवर्जन की तैयारी

लुधियाना के किचलू नगर में आज दोपहर भारी राजनीतिक गहमागहमी रहने वाली है। आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग ने राज्यसभा सांसद और दिग्गज कारोबारी राजिंदर गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में उनके BJP में शामिल होने के फैसले से नाराज आप कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनके किचलू नगर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर का घेराव करेंगे। कल थामा था भाजपा का दामन, आज विरोध की तैयारी आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परमिंदर संधू ने इस प्रदर्शन का ऐलान करते हुए कहा कि राजिंदर गुप्ता का भाजपा में जाना जनमत के साथ विश्वासघात है। उन्होंने बताया कि कल ही गुप्ता ने आधिकारिक तौर पर भाजपा जॉइन की थी, जिसके विरोध में आज पंजाब भर से यूथ विंग के कार्यकर्ता लुधियाना में जुटेंगे। दोपहर 3 बजे होगा घेराव: भारी पुलिस बल तैनात होने की संभावना भाजपा की नीतियों और दलबदल की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजिंदर गुप्ता ने जिस तरह से पाला बदला है, उसका जवाब देने के लिए आज युवा विंग सड़कों पर उतरेगी। शहर में बढ़ सकती है ट्रैफिक की समस्या किचलू नगर एक रिहायशी और कमर्शियल इलाका है। घेराव की कॉल को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना के चलते आसपास की सड़कों पर रूट डायवर्ट किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी आवाज ऊपर तक नहीं पहुँचती, वे दफ्तर के बाहर डटे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *