हिमाचल में 2 IAS अधिकारी ट्रांसफर:पंत को हटा नया वित्त आयुक्त लगाया, खेल के विशेष सचिव को भी बदला गया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार, 2001 बैच के IAS अधिकारी आर. सेल्वम को वित्त आयुक्त (अपील) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 1993 बैच के IAS अधिकारी कमलेश कुमार पंत का स्थान लिया है। इसी क्रम में, 2019 बैच के IAS अधिकारी नवीन तंवर को हिमाचल प्रदेश सरकार में विशेष सचिव (युवा सेवाएं एवं खेल – YSS) के रूप में तैनात किया गया है। तंवर भी अब तक अपनी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नियुक्तियां जारी ये तबादले और नियुक्तियां सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी की गई हैं। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *