लुधियाना में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:बच्चों को घर भेजा; मेल में लिखा- कल रेलवे ट्रैकों को IED से उड़ाया जाएगा

लुधियाना में गुरुवार को 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इन स्कूलों में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। पार्षद ने बताया कि स्कूलों के साथ रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद तीनों स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने सर्च की। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए सभी स्टूडेंट्स के अभिभावकों को सूचित किया। प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूल में इस तरह की धमकी पहली बार मिली है, जिससे स्टाफ और अभिभावकों में डर का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ईमेल की आईडी पुलिस को सौंप दी है। मेल में क्या लिखा…
गुरुवार सुबह 9:14 बजे खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम से भेजे गए मेल में पंजाब को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है और दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में धमाके होने का दावा किया गया। साथ ही 24 अप्रैल को ब्लैकआउट दिवस बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई है। मेल में यह भी चेतावनी दी गई है कि ब्लैकआउटवाले दिन अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और फिरोजपुर में रात 8:11 बजे रेलवे ट्रैकों को IED से उड़ाया जाएगा। लोगों को उस दिन रेल यात्रा से बचने को कहा गया है। स्कूलों को धमकी मिलने के बाद के PHOTOS… स्कूलों को मिली धमकी के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *