लुधियाना मेयर पति-लेडी प्रिंसिपल अश्लील चैटिंग की डबल इंक्वायरी:साइबर सेल ने मांगा मोबाइल, वॉइस सेंपल लेगी पुलिस; ACP नॉर्थ भी करेंगे जांच

लुधियाना की आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की अब कानूनी शिकंजे में घिर गए हैं। लेडी प्रिंसिपल के साथ अश्लील चैट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले की डबल इंक्वायरी कर रही है। एक तरफ साइबर सेल चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रकरण की जांच एसीपी नॉर्थ को सौंपी गई है। पुलिस लेडी प्रिंसिपल का मोबाइल कब्जे में लेगी और उसके जरिए आईपी एड्रेस, कॉल डिटेल्स और वॉइस सैंपल लेकर आरोपी की आवाज की पुष्टि करेगी। लेउी प्रिंसिपल साइबर सेल के पास पेश हो गई है और उनके बयान ले लिए गए हैं। साइबर सेल ने उनसे मोबाइल मांगा है। हालांकि उन्होंने अभी पुलिस को मोबाइल नहीं दिया है। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि इस बारे में अपने वकील से बात करेगी और फिर मोबाइल जांच के लिए देगी। लेडी प्रिंसिपल ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह के सामने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने विस्तार से बताया कि मेयर के पति रवि आनंद ने उनके साथ अश्लील बातचीत की, हॉट-सेक्सी मैसेज भेजे और बार-बार फिगर फोटो तथा प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मांगीं। लेडी प्रिंसिपल की शिकायत डीसीपी हरपाल सिंह ने एसीपी नॉर्थ को जांच के लिए भेज दी है। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि अब उसे उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। उनका कहना है कि अभी मेयर पति के खिलाफ उनके पास और भी सबूत हैं। साइबर थाने में बयान, अब मोबाइल और वॉइस सैंपल की तैयारी लेडी प्रिंसिपल साइबर क्राइम थाने में भी पेश हुईं और अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया। साइबर सेल ने चैटिंग, व्हाट्सएप नंबर, आईपी एड्रेस और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस लेडी प्रिंसिपल का मोबाइल कब्जे में लेगी और फॉरेंसिक जांच करवाएगी। फॉरेंसिक जांच से यह साबित किया जाएगा कि चैट और कॉल रवि आनंद की हैं या नहीं। जानकारी के अनुसार पुलिस दोनों पक्षों के वॉइस सैंपल लेकर जांच करेगी ताकि कॉल रिकार्डिंग में जो आवाज है उसकी पुष्टि हो सके। लेडी प्रिंसिपल डीसीपी को दी शिकायत में बताई पूरी कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *