‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर रोक लगी:पंजाब पुलिस ने केंद्र को पत्र लिखा था, माहौल बिगड़ने का हवाला; परिवार ने भी किया था विरोध

लॉरेंस आफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉरेंज आफ पंजाब अब रिलीज नहीं होगी। यह 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी। केंद्र सरकार की तरफ से यह रोक लगाई गई। इससे पहले पंजाब पुलिस ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिख था। जिसमें कहा था कि अगर डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है तो पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। जबकि कांग्रेस प्रधान व सांसद अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। इसे लेकर लॉरेंस के परिवार ने भी विरोध जताया था। इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर सवाल खड़े किए थे। परिवार का कहना था कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। वेब सीरिज बनाने के लिए न तो परिवार से परमिशन ली गई है और न ही सरकार से। लॉरेंस के चाचा रमेश का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…. पटियाला में 15 फीट ऊंची टंकी से फिसलकर लेडी ASI की मौत पटियाला के कमांडो कॉम्प्लेक्स में वीरवार को कसरत के दौरान पैर फिसलने के कारण पानी की टंकी से गिरकर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) गुलशन कौर की मौत हो गई। कपूरथला की रहने वाली गुलशन कौर की भर्ती वर्ष 2023 में हुई थी और वह 15 मार्च 2026 को कमांडो ट्रेनिंग के लिए यहां आई थीं। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया था। मामले में परिवार वालों के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। थाना सदर पटियाला के इंचार्ज गुरमीत सिंह के अनुसार एसआई गुलशन कौर खेलों में जाना चाहती थी, इसलिए वो रोजाना अपनी महिला साथी के साथ कसरत करती थी। इस दौरान वो दोनों क्वाटरों के नजदीक करीब 15 फीट ऊंची टंकी की सीढ़ियां उतरती व चढ़ती। वीरवार को गुलशन कौर की महिला साथी कुछ लेट हो गई इस कारण वह अकेली ही अभ्यास कर रही थीं। इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह पानी की टंकी से नीचे गिर गईं। इस हादसे में एसआई गुलशन कौर के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पठानकोट में कार ने स्कूटी सवार दंपती कुचले, पत्नी की मौत पठानकोट के टैंक चौक (काठवाला पुल) के पास वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। कार स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती ले गई। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान शमां काटल (46) निवासी गांव जसवाल लाहड़ी के रूप में हुई है। घायल पति युद्धवीर सिंह काटल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव बुंगल में अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *