वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं से कहा- लोगों की समस्या सुलझाएं:कांगड़ा में कांग्रेस के 10 दिवसीय शिविर में बोले- कर्मठ को मिलेगा सम्मान

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता केसी वेणुगोपाल ने कांगड़ा के गुप्त गंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरातल पर जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का आह्वान किया। वेणुगोपाल ने कहा कि कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। वेणुगोपाल यहां कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाते हैं और संगठन को मजबूत करते हैं। कांग्रेस ने पहले आजादी दिलाई, फिर देश का विकास किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसमने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी, कांग्रेस ने विविधताओं से भरे भारत को एकजुट करने में अमूल्य योगदान दिया है। कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश ने जिस तीव्र गति से विकास किया और अंतरिक्ष तक पहचान बनाई। यह सब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व के निरंतर प्रयासों से ही संभव हो पाया। कांग्रेस न होती तो हिमाचल ऐसा न होता हिमाचल प्रदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस न होती तो आज का हिमाचल इस स्वरूप में अस्तित्व में नहीं होता। राज्य के गठन, विकास और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस का योगदान निरंतर और निर्णायक रहा है। पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाएं इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर की राजनीति को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बांगलामुखी का किया दर्शन शिविर के उपरांत केसी वेणुगोपाल ने मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और विधायक कमलेश ठाकुर उनके साथ उपस्थित रहीं। शिविर में 30 अप्रैल को राहुल गांधी भी आएंगे।
ॉ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *