शादी की नीयत से युवती भगाने के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार:एकमा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में मां-बेटे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता के पिता ने एकमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के ही नितेश कुमार राम, उनकी मां धनपति देवी और बड़े भाई दीपक राम पर आरोप लगाया था कि तीनों ने मिलकर उनकी बेटी को शादी की नीयत से भगाया है। शिकायत मिलने के बाद एकमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनपति देवी और दीपक राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को छपरा मंडल कारा भेज दिया गया है। मामले का मुख्य आरोपी नितेश कुमार राम अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एकमा थाना प्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *