शादी के 12 दिन बाद NRI की हादसे में मौत:कुरुक्षेत्र में ट्रक के नीचे घुसी कार, इसी हफ्ते लौटना था न्यूजीलैंड; दोस्त घायल

कुरुक्षेत्र जिले में इस्माइलबाद में एरिया में नेशनल हाईवे 152 पर सड़क हादसे में 26 साल के NRI युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों दोस्त कार में पिहोवा से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दी, इससे उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार उर्फ साहिल निवासी खरींडवा के रूप में हुई। पिछले महीने 19 अप्रैल को साहिल की शादी हुई थी। साहिल शादी के लिए न्यूजीलैंड से आया था और उसे इसी सप्ताह में न्यूजीलैंड लौटना था। साहिल खुद कार चला रहा था और उसका दोस्त अंकित साथ वाली सीट पर बैठा था। काम निपटाकर लौट रहे थे वापस अंकित निवासी खरींडवा ने बताया कि वह अपने दोस्त गौरव कुमार उर्फ साहिल के साथ अपनी कार में सवार होकर किसी प्राइवेट काम से पिहोवा आए थे। काम निपटाने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। कार को साहिल चला रहा था, जबकि वह बगल वाली सीट पर बैठा था। साहिल ठीक स्पीड में कार चला रहा था। ट्रक से टकराई कार रात करीब 10.30 बजे जमींदारा ढाबा के पास पहुंचे, तो आगे चल रहे ट्रक (HR63E-1414) के ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक मारकर कट मार दिया। इस कारण उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। किसी राहगीर ने डायल-112 को कॉल कर बुलाया। इलाज के दौरान तोड़ा दम उन दोनों को इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने साहिल को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर साहिल का परिवार भी पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर थाना इस्माइलाबाद में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *