भिवानी में फांसी पर लटकी मिली हिसार की बेटी:ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोपी, डेढ़ साल पहले हुई शादी

भिवानी के गांव दिनोद में हिसार की बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। जिसकी करीब एक साल पहले शादी हुई थी। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी। हिसार के आर्य नगर निवासी रणजीत ने भिवानी के सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी करीब 20 वर्षीय आरती के शादी 7 दिसंबर 2024 को गांव दिनोद में की थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे माने नहीं। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करना जारी रखा। फिलहाल मोटरसाइकिल आदि की डिमांड कर रहे थे। जिसके कारण आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके कारण आरती ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसलिए उसने ससुराल वालों के खिलापु कार्रवाई करने की मांग की। केस किया दर्ज
सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सत्यपाल ने बताया कि गांव दिनोद में आरती कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का गेट अंदर से बंद था और आरती पंखे से चुन्नी का फंदा लगाए हुए थी। जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों के सामने आरती को फांसी के फंदे से उतारा। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। जहां पर मृतका के चाचा रणजीत के बयान पर केस दर्ज किया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *