समर में सही ड्रेस चुनें, स्टाइल के साथ आराम और कॉन्फिडेंस भी पाएं

गर्मी में सबसे जरूरी है ऐसा कपड़ा चुनना जो स्किन को सांस लेने दे। कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे फैब्रिक्स पसीना सोखने के साथ ठंडक का एहसास देते हैं। यही कारण है कि इन फैब्रिक्स से बनी ड्रेसेस सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये न सिर्फ हल्की होती हैं, बल्कि लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहती हैं। कलर्स और प्रिंट्स से झलके पर्सनैलिटी : समर फैशन में हल्के और पेस्टल कलर्स का खास महत्व होता है। फ्लोरल प्रिंट्स, सॉफ्ट टोन और ब्राइट शेड्स हर मूड और मौके के हिसाब से अलग लुक देते हैं। कई महिलाएं अब अपने मूड और पर्सनैलिटी के अनुसार ड्रेसेस चुन रही हैं, जिससे उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। भास्कर न्यूज़| लुधियाना गर्मियों का मौसम आते ही फैशन का अंदाज भी बदल जाता है। अब बात सिर्फ ट्रेंड्स की नहीं रही, बल्कि लोग ऐसे आउटफिट्स चुन रहे हैं जो उन्हें आराम दें, उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाएं और पहनने पर खुशी का एहसास कराएं। समर ड्रेसेस इसी सोच का हिस्सा बन चुकी हैं, जहां हल्के फैब्रिक्स, सॉफ्ट कलर्स और फ्लोई डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस या फिर कैजुअल आउटिंग, सही समर ड्रेस न सिर्फ लुक को बेहतर बनाती है बल्कि पूरे दिन की कम्फर्ट भी सुनिश्चित करती है। समर ड्रेसेस अब सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। सही फैब्रिक, सही फिट और सही कलर का चुनाव न सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाता है, बल्कि आपको पूरे दिन फ्रेश और खुश भी रखता है। {फ्लोई और रिलैक्स्ड फिट का बढ़ता ट्रेंड : टाइट और भारी आउटफिट्स की जगह अब फ्लोई और रिलैक्स्ड फिट ड्रेसेस ट्रेंड में हैं। मैक्सी ड्रेसेस, ए-लाइन कट और लूज सिल्हूट्स न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि गर्मी में शरीर को आराम भी देते हैं। इस तरह के आउटफिट्स हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं और मूवमेंट में भी आसानी देते हैं। {स्टाइल के साथ कम्फर्ट को प्राथमिकता दें : फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में सबसे जरूरी है कम्फर्ट को प्राथमिकता देना। अगर आउटफिट पहनने में आरामदायक नहीं है तो वह कितना भी ट्रेंडी क्यों न हो, लंबे समय तक नहीं टिकता। इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जो हल्के हों, ज्यादा टाइट न हों और दिनभर पहनने में सहज लगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *