सिरसा के हांडीखेड़ा में महिला से छीना-झपटी, VIDEO:रैकी कर पानी पीने के बहाने घर में घुसे, आंखों में डाली लाल मिर्च

सिरसा जिले के हांडीखेड़ा गांव में एक महिला से छीनाझपटी की वारदात हो गई। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक अपने मुंह कपड़ा व गमछा से ढके हुए हैं। तीनों युवक पानी पीने के बहाने अंदर घर में घुसे। जैसे ही महिला उठकर पानी लाने लगी, तो उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी, जिससे उसे दिखना बंद हो गया। युवकों ने महिला के गले पर चाकू लगा दिया और चाकू की नोक पर कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। सूचना पर महिला के परिवार वाले घर पहुंचे। परिवार ने बताया कि उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसके लिए उन्होंने गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो पता चला कि तीनों बाइक सवार सवार युवक ई-रिक्शा में सवार महिलाओं का पीछा करते हुए गांव में दोपहर करीब डेढ बजे आए थे। ई-रिक्शा सवार महिलाएं बची तीनों युवक ई-रिक्शा में सवार महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। महिलाओं ने गले में सोने के आभूषण पहने हुए थे। उनकी रैकी भी की थी, परंतु वे किसी तरह अपने घर जल्दी एंट्री कर गई, तो बच गई। महिलाएं किसी काम से शहर गई हुई थी और वापस ई-रिक्शा से गांव आ रही थी। उनका पीछा करते हुए ये आ गए। जब वे उनमें से एक महिला के घर जाने लगे, तो कुत्तों के भौंकने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने महिला केला देवी को घर पर अकेली देखा, तो पानी पीने के बहाने घर के अंदर घुस आए। जिसके बाद ये वारदात की। इसकी फुटेज पुलिस को दी है। महिला घर पर सरसों की कर रही थी सफाई पुलिस को दी शिकायत में हांडीखेड़ा निवासी केला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने घर के बाहर सरसों की सफाई कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लड़के आए और उन लड़कों ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। जब वह उठकर पानी पीने के लिए घर के अंदर चली] तो उसमें एक लड़के ने उसकी आंखों में लाल मिर्ची डाल दी और चाकू दिखाया। दूसरे लड़के ने उसकी कानों की दोनों सोने की बालियां छीन ली। तीनों ही मौका पाकर भाग गए और उसके पड़ोसी ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस बुला ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *