सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच प्रतिनिधि पर की फायरिंग:फेसबुक पोस्ट पर कुख्यातों के पिता से हुई थी कहासुनी, बेटे को बुलाकर कराई गोलीबारी

मोकामा में शनिवार की रात सरपंच पति मुकेश कुमार पर फायरिंग हुई है। मुकेश सिंह ने 22 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने पुलिस की प्रशंसा की थी। सोनू-मोनू के पिता प्रमोदा सिंह ने मुकेश से कहा कि तुमने ऐसा पोस्ट क्यों किया है। मुकेश ने कहा कि मैंने प्रमोद से कहा कि मैंन किसी का नाम थोड़े न लिखा है। मैंने अपनी पंचायत और थाना प्रभारी के लिए लिखा है। प्रमोद ने जब पोस्ट डिलीट करने के लिए बोला तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मुकेश कहते हैं कि प्रमोद ने अपने कुख्यात बेटों सोनू-मोनू को बुला लिया। उनके साथ उनके गैंग के लोग भी थे। उनलोगों ने मुझपर फायरिंग कर दी, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। 2 बार गोली चलाई थई उन्होंने। घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव की है। मैं गांव के किसी व्यक्ति के साथ पंचायत जा रहा था मुकेश बताते हैं कि मैं अपने घर के पास ही खड़ा था। तभी पंचायत के एक व्यक्ति आए। उन्होंने अपनी कुछ परेशानी बताई। मैं उनके साथ पंचायत के लिए जा रहा था। इसी दौरान सोनू-मोनू के पिता प्रमोद मिले। मुझपर जब फायरिंग हुई तो मैंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन लगाया। वे तुरंत अपने दल-बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस सोनू-मोनू के घर गई, पिर पता नहीं क्या हुआ होगा। मौके से आईं कुछ तस्वीरें… सोनू-मोनू के घर पुलिस छापेमारी कर रही है घटना के बाद हाथीदह, मरांची और पंचमहला सहित कई थानों की पुलिस सोनू मोनू के घर पर तलाशी और छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ रामकृष्णा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में सरपंच पति और मुखिया पति प्रमोद सिंह के बीच कहा-सुनी हुई थी। इस दौरान कुख्यात अपराधी सोनू कुमार ने भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *