चंडीगढ़ | चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से स्पेशली-एबल्ड आर्टिस्ट्स की लाइव आर्ट वर्कशॉप वॉएसिज़ ऑफ कलर्स आज से चंडीगढ़ सेक्टर-16-17 रोज़गार्डन अंडरपास में शुरू होगी। वर्कशॉप दो दिनों तक चलेगी। सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। यह वर्ल्ड आर्ट डे के मौके पर होगी। इसमें 24 कलाकार हिस्सा लेंगे। गेस्ट भी स्पेशली एबल्ड आर्टिस्ट प्रवीण कुमार होंगे। इसमें अभिषेक, अभयजोत, अभिनव, अक्षय, अमरदीप, आर्यन, चिराग, गौरव, हरमनप्रीत, काजल, माधव, मलिका, मीनू, मोरफियस, नव्या, पल्लवी, पंकज, रक्तिमा, रहनुमा, सोनम, सुबोध, वैशाली, वीरप्रताप पेंटिंग्स बनाएंगे।