फोटोवॉक से जाना आसपास की दुनिया को

हाथों में किताबें रोजाना उठाते हैं चलो आज कैमरा उठाकर एक्सप्लोर करते हैं। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए विशेष फोटोवॉक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने कॉलेज परिसर के इर्द गिर्द फोटोग्राफी की। शुभम शर्मा और मंजीत सनन ने इस वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें स्टूडेंट्स को कैमरा के आगे और पीछे की दुनिया से अवगत करवाया गया। इसमें स्टूडेंट्स को 48 घंटे में एक फिल्म के बारे में सोचने और बनाने का चैलेंज भी दिया गया। शुभम ने स्टूडेंट्स को कैमरे की बारीकियां और पिक्चर और वीडियो से अवगत करवाया। इसके बाद स्टूडेंट्स को उनकी तस्वीरों की खासियत और कमियों से भी रूबरू करवाया। मंजीत ने कहा कि नई पीढ़ी मोबाइल में अच्छे पिक्सल कैमरा लेकर चलते हैं। ऐसे में वो चाहें तो पल भर में कोई विषय सोच कर उस पर एक फिल्म बना सकते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स को कुछ थॉटफुल फिल्म दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *