हमीरपुर में बुधवार शाम को यमुना नदी में नाव पलट गई। नाव में 8 बच्चों समेत 9 लोग सवार थे। नाविक ने 3 को बचा लिया, लेकिन एक महिला और 5 बच्चे यानी 6 लोग डूब गए। गुरुवार शाम तक 6 शव बरामद किया। बारिश के बीच यमुना में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी के 100 जवानों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि नदी काफी गहरी होने की वजह से गोताखोरों को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। इस वजह से नावों को गोल-गोल पानी में घुमाया जा रहा है, ताकि अगर कोई नीचे दबा हो तो पानी के प्रेशर से बाहर आ जाए। थोड़ी देर में टीम नदी में जाल डालकर बच्चे को तलाशने की कोशिश करेगी। डूबे बच्चे के मां-बाप और परिवार के लोग घाट किनारे बैठे हैं। एक बच्चे की मां अफसरों के सामने हाथ जोड़कर बोली- साहब, मेरा बच्चा ले आइए। हादसा बुधवार शाम 6 बजे का है। आंधी-बारिश की वजह से रात 11 बजे रेस्क्यू रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह 6 बजे से 10 नाव से रेस्क्यू शुरू किया गया। 3 घंटे बाद सुबह 9 से 10 बजे के बीच में 3 और दोपहर एक बजे 2 शव बरामद हुए। वहीं शा को 5 बजे 1 शव बरामद हुआ। ये शव ब्रजरानी (25), अर्चना (14), रानी (9), लव्यांश (5), आकांक्षा (9) और आदित्य (11) के हैं। हादसास्थल जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कुरारा थाना क्षेत्र में हुआ। सभी बच्चे नाव पर सवार होकर नदी के पार एक टापू पर खरबूजा-ककड़ी खाने गए थे। लौटते समय नदी के बीच नाव पलट गई। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें- हादसा कैसे हुआ? जान लीजिए- रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-