बारात रोककर दूल्हे को बीच सड़क दौड़ाकर पीटा:हमीरपुर में 20 सेकंड में 100 लाठियां बरसाईं, बारात की कार तोड़ी

हमीरपुर में दबंगों ने बारात को रोककर जमकर मारपीट की। करीब 20 सेकंड में 9 लोगों ने 100 से ज्यादा लाठियां बरसाईं। घटना गुरुवार शाम की है, जब दूल्हा बारात लेकर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए दबंगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने कार को चारों ओर से घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे को बाहर खींचकर निकाल लिया। उसे लाठियों से जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में दूल्हे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद रात 9 बजे दूल्हा बारात लेकर बांदा के लिए रवाना हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला राठ थाना क्षेत्र के बसेला बस स्टैंड के पास का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला बारात की कार घेरकर हमला, दूल्हे समेत 5 घायल मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव के रहने वाले मुन्नीलाल की बारात बांदा जिले के इम्लौर गांव जा रही थी। दूल्हा मुन्नीलाल खेती-किसानी करता है। वह सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। कार में उनके भाई जगदेव राजपूत, मूरत राजपूत, भांजी रूपाली (17) और जगदेव के दो बच्चे गगन (6) व अमृता (4) भी सवार थे। बारात गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर बसेला बस स्टैंड के पास पहुंची थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 लोगों ने कार को घेर लिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दूल्हा मुन्नीलाल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उनके बड़े भाई जगदेव राजपूत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रूपाली, गगन और अमृता को भी चोट लगी है।दबंगों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते किया हमला दूल्हे के भाई मूरत राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया- कैथा गांव निवासी अंबर पुत्र रविंद्र राजपूत अपने 12 से 15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि सभी ने दूल्हे की कार पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। घायल जगदेव राजपूत ने बताया कि दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राठ कोतवाली प्रभारी ने बताया घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ————————— मंगेतर के सामने रेप करने वाले भाजपा नेता का एनकाउंटर, फतेहपुर पुलिस ने दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने पैरों में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी नेता फरार था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात ससुर खदेरी नदी के जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेरकर सरेंडर को कहा लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *