हरियाणा के पति-पत्नी ने हिमाचल रोडवेज के ड्राइवर को पीटा,VIDEO:2 दोस्तों संग शिमला पहुंचे, पीटकर मुंह से खून निकाला; ओवरटेक करने पर झगड़े

हरियाणा से 3 युवकों ने एक युवती के साथ मिलकर रविवार सुबह हिमाचल रोडवेज के ड्राइवर को पीट दिया। चारों शिमला के कच्चीघाटी इलाके में स्कॉर्पियो कार से जा रहे थे। तभी एचआरटीसी (HRTC) वॉल्वो ड्राइवर ने बस ओवरटेक कर दी। इससे स्कॉर्पियो सवार भड़क गए। कार ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी को बस के आगे खड़ा कर दिया। तभी चारों कार से उतरे और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद एक युवक ने ड्राइवर की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसे बस से नीचे उतारा और पीटने लगा। युवक की पत्नी और दो दोस्त भी साथ में मारपीट करने लगे, जिससे ड्राइवर के मुंह से खून निकलने लगा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद HRTC के ड्राइवरों और कंडक्टरों ने पुराने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक बसों का संचालन रोक दिया। बाद में पुलिस द्वारा चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी एक सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं। इनकी गाड़ी से भी कई कैमरा मिले हैं। ड्राइवर के साथ मारपीट की PHOTOS… जानिए पूरा मामला… पंचकूला के रहने वाले सभी आरोपी SHO अंकुश ने बताया कि सभी आरोपी पंचकूला के रहने वाले हैं। चारों आरोपी एक सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं। इनकी गाड़ी से भी कई कैमरा मिले हैं। ————– ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO::कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना बुधवार शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *